{"_id":"692f4cbe9f6ee2f4f00d6ba3","slug":"prakash-parv-will-be-celebrated-on-27th-december-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-848083-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 27 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 27 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
Wed, 03 Dec 2025 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व 27 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब लक्ष्मण झूला रोड में मनाया जाएगा। 11 जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा ने पत्रकारों को बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। ट्रस्ट की ओर से दवाइयां भी निशुल्क दी जाएंगी। ब्रेस्ट स्क्रीनिंग और आधुनिक मशीनों से बच्चेदानी में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के साथ ही एक्सरे, ईसीजी, लीवर टेस्ट और अन्य टेस्ट किए जाएंगे। रक्तदान के इच्छुक व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर के लिए पंजीकरण दिनांक 6, 7, 8 व 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गुरुद्वारा परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, राजपाल खरोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, मदनमोहन शर्मा, मंगा सिंह, विरेंद्र शर्मा, विक्की सेठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन