फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police will deal strictly with those creating ruckus

Rishikesh News: मर्यादा न लांघें... हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

Wed, 31 Dec 2025 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 31 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police will deal strictly with those creating ruckus
नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला और मुनि की रेती पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। संवेदनशील घाटाें पर बैरिकेडिंग कर वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। होटलों में चेकिंग अभियान के साथ ही वाहनों की जांच जारी रहेगी। वहीं हाईवे और बाईपास मार्ग पर जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन




लक्ष्मणझूला थाना के प्रभारी निरीक्षक भुवन पुजारी ने बताया कि नए साल को लेकर लक्ष्मणझूला क्षेत्र में डायवर्जन लागू रहेगा। दूसरे राज्यों के वाहन बाजार के अंदर नहीं आ सकेंगे। क्षेत्र के होटलों और ढाबों की जांच की जा रही है। गरुड़चट्टी में पुलिस की ओर से बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जाएगी। यहां इंटरसेप्टर वाहन भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, मोहनचट्टी, घट्टगाड क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त करती रहेगी। ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस की ओर से तैयारी पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि सभी चौक-चौराहों और त्रिवेणीघाट पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। होटल और ढाबों का सत्यापन अभियान जारी है। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा। बाजार में जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस, सीपीयू के जवान भी यातायात व्यवस्था संभालेंगे।

मुनि की रेती क्षेत्र में भी पुलिस की ओर से तैयारी पूरी कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान ने बताया कि तपोवन, शिवपुरी में होटल और ढाबों की चेकिंग की जा रही है। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। होटल, ढाबों में तेज आवाज में डीजे न बजे इसके लिए उनके संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। नए साल पर कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से घाटों पर नजर रखी जाएगी।



---

एल्कोमीटर से हो रही वाहन चालकों की जांच



नए साल को लेकर परिवहन विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि टीम की ओर से वाहनों की चेकिंग को तेज किया गया है। वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की जा रही है। सड़क पर इधर-उधर पार्क हुए वाहनों के चालान काटे जाएंगे।


---



यातायात पुलिस ने प्लान जारी किया

31 दिसंबर और नए साल को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा के लिए जयराम आश्रम मोड से चंद्रभागा पुल तक जीरो जोन रहेगा। 31 दिसंबर और एक जनवरी को शहर के अंदर भीड़ बढ़ती है तो वाहनों को नेपालीफार्म, भानियावाला, रानीपोखरी से ऋषिकेश भेजा जाएगा। वाहन चंद्रभागा नदी पार्किंग, त्रिवेणी घाट पार्किंग, ट्रांजिट कैंप पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। मुनि की रेती तपोवन जाने वाले वाहनों को श्यामपुर चौकी से नटराज चौक की ओर डाइवर्ट किया जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed