फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police parade of youths playing pubg in rishikesh

यहां पबजी मोबाइल गेम में व्यस्त युवाओं की पुलिस ने ली क्लास, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Wed, 11 Dec 2019 10:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Police parade of youths playing pubg in rishikesh
मुनिकीरेती में पबजी गेम खेलने वाले बच्चों की क्लास लेते थानाध्यक्ष आरके सकलानी - फोटो : अमर उजाला

मुनिकीरेती पुलिस ने संदिग्ध घूम रहे और पबजी मोबाइल गेम में व्यस्त युवाओं के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को 14 बीघा और ढालवाला के ऐसे युवाओं को पुलिस ने पकड़ा और मौके पर ही उनकी खूब क्लास लगाई।

विज्ञापन


साथ ही कई युवाओं से मौके पर कसरत करवा डाली। थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि ऐसे सभी युवाओं को पढ़ाई पर ध्यान देने और अनावश्यक रूप से सड़कों पर न घूमने की हिदायत दी गई है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों की ओर से लगातार संदिग्ध युवाओं के घूमने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने की थी शिकायत

साथ ही सड़कों के किनारे ही पबजी आदि मोबाइल गेम में युवाओं के व्यस्त रहने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायत के अनुसार मोबाइल गेम खेलने के दौरान उनके बच्चे उनकी बात ही नहीं सुनते हैं। इस पर मंगलवार को 14 बीघा और ढालवाला क्षेत्र में बंदे के भ्रमण के दौरान दर्जन भर से अधिक ऐसे युवा पाए गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में घूम रहे और पबजी खेल रहे युवाओं की जमकर क्लास लगाई गई। इस दौरान सभी को आधा घंटा फिजिकल फिटनेस एक्सरसाइज करवाई गई। साथ ही सभी को पढ़ाई पर ध्यान देने ओर अनावश्यक सड़कों पर न घूमने की हिदायत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed