फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cheela accident Rishikesh Haridwar Warden died not due to drowning but due to head injury

चीला हादसा: डूबने से नहीं बल्कि सिर में चोट लगने से हुई थी वार्डन की मौत, हादसे में छह लोगों की गई थी जान

Wed, 24 Jan 2024 02:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 24 Jan 2024 02:47 PM IST
सार

आठ जनवरी को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान हादसा हो गया था। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Cheela accident Rishikesh Haridwar Warden died not due to drowning but due to head injury
चीला सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

चीला सड़क हादसे के सभी मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। सभी की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। वार्डन आलोकी नाथ ही मौत भी नहर में डूबने से नहीं सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। आलोकी नाथ का शव हादसे के चार दिन बाद एसडीआरएफ ने चीला नहर से बरामद किया गया था।

विज्ञापन


आठ जनवरी को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल और अश्विन बीजू सवार थे।
विज्ञापन


चीला विद्युत गृह से थोड़ी आगे अचानक अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकरा गया था। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में छह लोगों की हुई थी मौत
दुर्घटना में शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान, कुलराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घटना के चार दिन बाद एसडीआरएफ ने चीला नहर से वार्डन आलोकी का शव भी बरामद कर लिया था। एम्स में उपचार के दौरान घायल अंकुश ने भी दम तोड़ दिया था। घटना में छह लोगों की मौत हुई थी। पुलिस को सभी मृतकों की पीएम रिपोर्ट मिल चुकी है।


ये भी पढ़ें....Uttarakhand:  इस हॉट सीट पर प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाना चाहता है कांग्रेस का एक खेमा, इन दिग्गजों की भी नजर

हादसे के मृतकों की पीएम रिपोर्ट आ गई है। सभी की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। आलोकी नाथ की मौत का कारण भी सिर में गंभीर चोट लगना है। - अनिल चौहान, विवेचना अधिकारीI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed