फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police and Congressmen struggle for effigies

पुतले के लिए पुलिस और कांग्रेसियों में संघर्ष

Mon, 02 Sep 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police and Congressmen struggle for effigies
लक्ष्मणझूला स्थित गंगा चौक पर कांग्रेसियों से पुतला छिनती पुलिस - फोटो : RISHIKESH
स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विधानसभा यमकेश्वर के कुछ क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंके जाने के कार्यक्रम को पुलिस ने विफल कर दिया। पुतला दहन करने से पहले ही लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। रविवार को कांग्रेस युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामझूला स्थित गंगा चौक पर एकत्रित होकर राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पुतला फूके जाने की तैयारी की तो पुलिसकर्मियों ने पुतला न जलाने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस के जवानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक पुतले को लेकर संघर्ष होता रहा। आखिरकार पुलिस के जवान कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने में सफल हो गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन कर अपने कब्जे में लिया और उसे किसी दूसरी जगह ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। पुतले छीने जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर कुछ देर के लिए वहीं पर धरने में बैठ गए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, प्रदेश सचिव पार्वती नेगी, सभासद सरोजनी देवी, वैशाख पयाल, त्रिभुवन उपाध्याय, चेतन चौहान, विपिन पेटवाल, गौरव राणा, अतुल पोरवाल, सोनू राणा, मनोज पूर्वाल, मुरली शर्मा, दिवेंद्र चौहान, अजीत चौधरी, संतोष चौधरी, निखिल, सागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इको सेंसिटिव जोन का आखिरी दम तक होगा विरोध
यमकेश्वर विधान सभा के पूर्व कांग्रेस विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेेस के कार्यकर्ता राज्य सरकार की तानाशाही आगे नहीं झुकेंगे। यमकेश्वर क्षेत्र की जनता इको सेंसिटिव जोन का आखिरी दम तक विरोध करेगी। उन्होंने यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इको सेंसिटिव जोन का विरोध कर रही यमकेश्वर की जनता को एक विधायक अधिकारियों से माफी मांगने की बात रही है। इसका का यमकेश्वर की जनता पुरजोर विरोध करती है, इसके लिए विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए। जब तक प्रदेश सरकार ने इको सेंसिटिव जोन के काले कानून को वापस नहीं लिया तक यहां की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed