फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Players from the state won the winning trophy in Karate.

Rishikesh News: कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीती विजेता ट्राॅफी

Sun, 23 Nov 2025 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Players from the state won the winning trophy in Karate.
ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के सभागार में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मेजबान टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश की टीम को दूसरी ट्रॉफी दी गई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के आयोजक विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, विद्याव्रत शर्मा, ललित मोहन मिश्र, बलराम नायक, सिद्धार्थ, रविंदर सिंह, प्रियंका, अनिल गुसाईं, अमित लश्करी, अजय तथा करुणानिधि पांडे आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed