{"_id":"6af5cfbaf124bda31d033441","slug":"voices-for-rights-resonate-at-the-congress-seva-dal-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-148777-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांग्रेस सेवादल लीगल सेल के सम्मेलन में गूंजी अधिकारों की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांग्रेस सेवादल लीगल सेल के सम्मेलन में गूंजी अधिकारों की आवाज
Thu, 12 Nov 2026 08:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
- गौरा देवी चौक स्थित होटल में हुआ उत्तराखंड प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
- राष्ट्रीय चेयरमैन बोले- प्रदेशभर में चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल लीगल सेल का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। गौरा देवी चौक स्थित एक होटल में हुए इस सम्मेलन में न्याय, कानूनी जागरूकता, जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक व न्याय दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेवादल लीगल सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट संजीव शर्मा ने एलान किया कि लीगल सेल के माध्यम से जल्द ही पूरे प्रदेश में एक व्यापक कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए आम जनता को उनके अधिकारों और आवश्यक कानूनों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि अधिवक्ता समाज ने हमेशा से ही आम जनता के अधिकारों की रक्षा और न्याय की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामविलास रावत, इरशाद सिद्दीकी, विष्णु शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, पार्षद अभिनव सिंह मलिक, हेमा पुरोहित, राकेश सिंह, शैलेंद्र सेमवाल, कपिल शर्मा, अजय ठाकुर और अनिल सक्सेना सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।