फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pilgrimage city immersed in the celebration of Holi

होली के जश्न में डुबी तीर्थनगरी

Sun, 20 Mar 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pilgrimage city immersed in the celebration of Holi
10 लक्ष्मणझूला में होली खेलते हुए सेल्फी लेते विदेशी पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
तीर्थनगरी में होली का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, तपोवन, रायवाला, श्यामपुर, छिद्दरवाला, आईडीपीएल, ऋषिकेश आदि जगहों पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से लेकर शाम तक लोग डीजे की धुन पर होली के गीतों पर झूमते और थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

होली पर्व पर तपोवन स्थित लक्ष्मणचौक में देशी, विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली। पर्यटक, और सैलानी अबीर, गुलाल उड़ाकर जमकर झूमे। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और त्रिवेणीघाट के गंगा तट और घाटों पर होली खेलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपने घरों पर एक दूसरे को विभिन्न प्रकार के पकवान परोसकर होली की बधाई दी। सुबह से लेकर शाम तक लोग होली के रंगों में नजर आए। गली, मोहल्ला, चौराहों और तिराहों पर लोगों ने जमकर होली खेली। कई लोगों ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ हेंवलघाटी और शिवपुरी का रुख किया।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में विदेशी पर्यटकों ने ऋषिकुमारों के साथ मिलकर होली खेली। अबीर, गुलाल के रंगों से सने विदेशी पर्यटकों ने परमार्थ निकेतन घाट पर शिव प्रतिमा के समीप एक दूसरे के साथ सेल्फी और जमकर फोटो खीचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के लिए दिखी मारामारी
होली पर्व पर शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल और डीजल के लिए लोग इधर उधर भटकते हुए दिखाई दिए। होली खेलने के बाद दोपहर बाद पेट्रोल पंप खुले, जहां डीजल और पेट्रोल भरने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। भीड़ का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
लोगों ने दिन भर खेली होली
होली का पर्व नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। लोगों ने दिन भर होली खेली। सड़क दुघर्टनाओं समेत अन्य मामलों में चार लोग अस्पताल पहुंचे।

डोईवाला में होली के दिन कोई बड़ा हुड़दंग नहीं हुआ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षाकृत शांति से त्योहार मनाया गया। होली पर्व में दिन भर लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते रहे। घरों में पकवान तैयार किए गए। कॉलोनियों में सामूहिक होली खेली गई। कई स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में लोगों ने सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर, अनीस निवासी माजरी, लक्की निवासी राजीवनगर, मदन सिंह निवासी कुड़कावाला और टीला सिंह निवासी कुड़कावाला विभिन्न दुघर्टनाओं में चोटिल होकर उपचार के लिए अस्पताल आए। पर्व के दिन शहर में कोई बड़ी दुघर्टना नहीं हुई। होली के दिन कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद पुख्ता रखा था। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया कि क्षेत्र में पर्व के दिन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं और कोई हुड़दंग नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed