फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Physical recruitment examination of sub-inspectors completed

Rishikesh News: उपनिरीक्षकों की शारीरिक भर्ती परीक्षा संपन्न

Fri, 27 Sep 2024 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Physical recruitment examination of sub-inspectors completed
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में उपनिरीक्षकों के लिए दो सितंबर से शुरू की गई शारीरिक भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। भर्ती परीक्षा में करीब 2862 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। अब सफल परीक्षार्थी आयोग द्वारा तय तिथि और संबंधित केंद्रों पर लिखित परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


जौलीग्रांट में दो से 26 सितंबर तक आयोजित उपनिरीक्षकों की शारीरिक भर्ती परीक्षा में रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। लगभग एक महीने तक चली शारीरिक भर्ती परीक्षा में छह जिलों के करीब 5646 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 2862 परीक्षार्थी सफल और 2784 बाहर हो गए।
विज्ञापन

वहीं शारीरिक परीक्षा के दौरान कुल 12 परीक्षार्थी चोटिल भी हुए। जौलीग्रांट में पहली बार उपनिरीक्षकों की सफल शारीरिक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इससे पहले जौलीग्रांट में पुलिस कांस्टेबलों को करीब नौ माह की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने कहा कि एसडीआरएफ जौलीग्रांट मुख्यालय रेस्क्यू के साथ ही पुलिस ट्रेनिंग और शारीरिक भर्ती परीक्षा के लिए भी मुख्य केंद्र बन गया है। जहां परीक्षार्थियों ने शांत और बेहतर वातावरण में परीक्षा दी है। अंतिम दिन कुल 85 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जिसमें से कुल 26 परीक्षार्थी शारीरिक परीक्षा में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed