{"_id":"6ab66658c989a91c7b02558f","slug":"national-highway-encroached-stalls-installed-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-146841-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ अतिक्रमण, लगाया खोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ अतिक्रमण, लगाया खोखा
Fri, 25 Sep 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
-हाईकोर्ट के आदेश पर 2020 में हटाए थे 32 खोखे
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैक्सी यूनियन ने लगाया खोखा
ऋषिकेश। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 07/58 पर एक बार फिर अतिक्रमण शुरू हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि डोईवाला ने 2020 में 32 खोखे तोड़कर हाईवे को अतिक्रमण मुक्त किया था लेकिन अब उसी स्थान पर टैक्सी यूनियन ने खोखा लगाकर दोबारा अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है।
हरिद्वार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2020 के पहले जयराम आश्रम गेट के पास से बहत्तर सीढ़ी तक अतिक्रमण किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुए अतिक्रमण पर स्थानीय निवासी अनिल गुप्ता ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी देहरादून को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। करीब दो साल बाद 2020 में एनएच डोईवाला और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर 32 दुकानों/खोखों को ध्वस्त किया था। अब गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ने इसी जगह पर एक खोखा स्थापित कर अपना कार्यालय बना दिया है। इस कार्यालय का उद्घाटन विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से किया गया है।
कोट-
हाईकोर्ट के आदेश पर जयराम आश्रम से बहत्तर सीढी तक का अतिक्रमण हटाया गया था। यदि हरिद्वार रोड पर गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ने खोखा स्थापित कर दिया है तो गलत है।
विज्ञापन
-अनिल गुप्ता, आरटीआई कार्यकर्ता
-- -- -- -
कोट-
टीम को मौके पर भेजकर संबंधित खोखा/दुकान का निरीक्षण कराया जाएगा। यदि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण किया गया है तो उन्हें नोटिस देकर जेसीबी से खोखा हटवाया जाएगा। हाईवे पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-- विपुल सैनी,अधिशासी अभियंता, एनएच, डोईवाला
-- -- -- -- -- -