फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Phulwari Leela, Ravana Banasur Samvad, on the second

Rishikesh News: धनुष टूटने पर आग बबूला हुए परशुराम, श्रीराम ने कराया शांत

Mon, 30 Oct 2023 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Phulwari Leela, Ravana Banasur Samvad, on the second
Iलंकापति रावण भी नही तोड़ पाए भगवान शिव का धनुषI
विज्ञापन


नवयुवक रामलीला समिति जौलीग्रांट द्वारा आयोजित रामलीला के दूसरे दिन फुलवारी लीला, रावण बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया।

दूसरे दिन रामलीला मंचन का उद्घाटन सभासद ईश्वर रौथाण, सभासद संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, राकेश डोभाल और विनीत मनवाल के द्वारा किया गया। सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि वो बचपन से जौलीग्रांट की रामलीला देखते आए हैं। अपने धर्म और संस्कृति से जुड़े रहकर ही उन्नती करनी चाहिए। रावण बाणासुर संवाद पर दर्शकों ने खूब ताली बजाई। राजा जनक की पुत्री माता सीता के स्वयंवर में लंकेश रावण सहित बड़े से बड़े योद्धा भी शिवजी के धनुष को नही उठा पाए।
विज्ञापन




तब गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पाकर श्रीराम ने आसानी से धनुष तोड़ दिया। माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। इसी दौरान भगवान परशुराम भी वहां आ गए और आग बबूला होकर पूछने लगे कि शिवजी का धनुष किसने तोड़ा। काफी देर तक चले संवाद के बाद श्रीराम परशुराम को शांत करते हैं। पंडाल तालियों से गूंज उठता है। इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा, महामंत्री अशोक धीमान, हरिश्चंद्र कोहली, सुरेश कोहली, मनोज धीमान, संदीप कुमार, मुकेश प्रसाद केसर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed