फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Phool Singh Lodhi became the President of the Bar Association

परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने एडवोकेट फूल सिंह लोधी

Sat, 22 Jan 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Phool Singh Lodhi became the President of the Bar Association
परवादून बार एसोसिएशन के शनिवार को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से फूल सिंह लोधी को अध्यक्ष और मनोहर सिंह सैनी को सचिव चुना गया है। नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हित में काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

तहसील स्थित बार परिसर में शनिवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य रंजन सोलंकी और एडवोकेट रामेश्वर लोधी की देखरेख में चुनाव कराया गया। सभी पदों पर सहमति बन जाने पर कार्यकारिणी निर्विरोध गठित हो गई। नई कार्यकारिणी में फूल सिंह लोधी अध्यक्ष, सुशील वर्मा उपाध्यक्ष, मनोहर सिंह सैनी सचिव, वीरेंद्र कुमार सह सचिव, मनीष यादव कोषाध्यक्ष, सुमित कुमार पुस्तकालय अध्यक्ष, अतर सिंह आडिटर के अलावा सुरेश चंद, प्रदीप कुमार, संदीप जोशी, अतुल कुमार, मोनिका पटेल, तरन्नुम सलीम और महेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया है। इस दौरान संरक्षक सुरेंद्र सिंह राणा, विशाल अग्रवाल, साकिर हुसैन, मनीष धीमान, सुनील कुमार, भव्य चमोला, मोइन अहमद, रमन कुमार, आशीष मित्तल, सुमित और अनुज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed