{"_id":"6ab663e7f30e55b7da03fb1c","slug":"pharmacists-are-a-strong-link-in-the-health-system-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146839-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं फार्मासिस्ट : डॉ. राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं फार्मासिस्ट : डॉ. राणा
विज्ञापन
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर राजकीय उपजिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
ऋषिकेश। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर राजकीय उपजिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. आनंद सिंह राणा ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मरीजों के इलाज में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि दवाओं की सही मात्रा, समय और उपयोग के संबंध में मरीजों को जागरूक करना भी फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी है। डॉ. लोकेश सलूजा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ दवाओं का सुरक्षित व प्रभावी उपयोग भी बेहद जरूरी है। ऐसे में फार्मासिस्ट चिकित्सक और मरीज के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बदलती स्वास्थ्य जरूरतों के साथ फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं। इस अवसर पर मुख्य फार्मेसी अधिकारी आरएस खत्री, प्रशासनिक अधिकारी गबर सिंह आदि मौजूद रहे।
फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ : डॉ. अमित राय
नरेंद्रनगर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य सेवाओं में रीढ़ की तरह कार्य करते हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्ट का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। मरीजों को दवाओं की उपलब्धता से लेकर उनके सही उपयोग और सेवन संबंधी जानकारी देने में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट सीपी भट्ट, हरदेव व्यास, आईएस मेहरा, हरीश कोठियाल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में फार्मासिस्टों की ओर से चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल एवं ड्राई फ्रूट वितरित किए गए।