फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Petrol and diesel consumption doubled over the long weekend; fuel ran out at several pumps.

Rishikesh News: लंबे वीकेंड पर दोगुनी हुई पेट्रोल-डीजल की खपत, कई पंपों पर खत्म हुआ ईंधन

Mon, 05 Oct 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 05 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel consumption doubled over the long weekend; fuel ran out at several pumps.
- वाहनों की भारी आमद से बढ़ी मांग, हरिद्वार-ऋषिकेश के जाम में टैंकर फंसने से रविवार से सोमवार तक रही किल्लत
विज्ञापन

- पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के कारण खाली हुए कई पंप
- सामान्य दिनों के बजाय दो गुना बिका पेट्रोल, डीजल
ऋषिकेश।
लंबे वीकेंड पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहनों की भारी आमद के चलते पेट्रोल और डीजल की खपत करीब दोगुनी हो गई। मांग बढ़ने और ईंधन से भरे टैंकरों के हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर जाम में फंसने के कारण शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। हरिद्वार रोड, बाईपास मार्ग, तपोवन और श्यामपुर क्षेत्र में यह स्थिति सबसे अधिक देखने को मिली।

शुक्रवार से रविवार तक तीर्थनगरी वाहनों से पैक रही। सामान्य दिनों में जिन पेट्रोल पंपों पर करीब पांच हजार लीटर पेट्रोल प्रतिदिन बिकता था, वहां वीकेंड में बिक्री बढ़कर करीब 12 हजार लीटर प्रतिदिन पहुंच गई। इसी तरह डीजल की खपत भी सामान्य 3,500 लीटर से बढ़कर करीब सात हजार लीटर प्रतिदिन हो गई।
विज्ञापन


अधिक खपत के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर रविवार सुबह ही पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि जिन पंपों पर थोड़ा स्टॉक बचा था, वहां सोमवार सुबह तक ईंधन समाप्त हो गया। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की कतारें भी लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम कंपनियों के टैंकर हरिद्वार और ऋषिकेश में लगे जाम के कारण समय पर पंपों तक नहीं पहुंच सके। सोमवार शाम करीब छह बजे ईंधन से भरे टैंकर पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई। लंबे वीकेंड के दौरान बढ़ी खपत ने शहर की ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया।

----------
कोट-
शुक्रवार, शनिवार और रविवार को वीकेंड पर वाहनों की भीड़ आने पर डीजल और पेट्रोल की खपत अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हो गई थी। ज्यादा खपत के कारण कई पेट्रोल पंपों में रविवार सुबह और शाम को पेट्रोल खत्म हो गया था। हमारे यहां सोमवार सुबह को पेट्रोल खत्म हुआ।
- राजीव सिंह, पेट्रोल पंप प्रबंधक
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed