फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People kept working to save the trees.

Rishikesh News: हरेला पर पौधरोपण, कहीं पेड़ों को बचाने के लिए जुटे रहे लोग

Thu, 16 Jul 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 16 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
People kept working to save the trees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। हरेला पर्व पर बृहस्पतिवार को शहरभर में पर्यावरण संरक्षण की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। एक ओर सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर हजारों पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया, वहीं दूसरी ओर भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना के लिए काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए सैकड़ों युवा, महिलाएं और पर्यावरण प्रेमी पेड़ कटान स्थल पर जुटे रहे।
पेड़ कटान स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने पौधों को अपने साथ रखकर धरना दिया और लोकगीतों के माध्यम से पेड़ों के संरक्षण का संदेश दिया। प्रदर्शनकारियों ने विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखने की मांग दोहराई। भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना के लिए अब तक 300 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। करीब 19 किलोमीटर लंबे मार्ग पर तीन हजार से अधिक पेड़ों के कटान का प्रस्ताव है, जिसका पर्यावरण प्रेमी शुरुआत से ही विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

---

हरेला पर्व पर रुका पेड़ों का कटान, विरोध प्रदर्शन जारी
ऋषिकेश। हरेला पर्व के अवसर पर गुरुवार को वन निगम ने भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना के तहत पेड़ों का कटान नहीं किया। भानियावाला से ऋषिकेश तक करीब 19 किलोमीटर लंबे मार्ग पर तीन हजार से अधिक पेड़ों के कटान का प्रस्ताव है। इनमें से अब तक 300 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। पिछले दो सप्ताह से लगातार चल रहे कटान के विरोध में पर्यावरण प्रेमी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वन निगम के अनुभाग अधिकारी डीआर सेमवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पेड़ों का कटान नहीं किया गया है। अब तक काटे गए पेड़ों का उठान किया गया। शुक्रवार से फिर कटान कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed