{"_id":"60abfac18ebc3e7ffd48f4b7","slug":"people-increasing-the-oxygen-level-by-planting-saplings-at-home-rishikesh-news-drn3796325174","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पौधे लगाकर ऑक्सीजन लेवल बढ़ा रहे योगनगरीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पौधे लगाकर ऑक्सीजन लेवल बढ़ा रहे योगनगरीवासी
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीजों में ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत आ रही है। ऐसे में लोग प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए घरों में पौधे लगा रहे हैं। लोग खासकर 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले और हबर्ल पौधे खरीद रहे हैं। नर्सरियों में भी ऐसे पौधों की मांग काफी बढ़ गई है।
हरिद्वार रोड स्थित एक नर्सरी संचालिका मीना ने बताया कि कोरोनाकाल में उनकी नर्सरी से लोग तेजपत्ता, लेमनग्रास, मनी प्लांट, पाम, स्नैक प्लांट, पीस प्लांट, पीस लीली आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे खरीद रहे हैं। उनकी नर्सरी में हर्बल पौधों की कीमत 50 से 200 रुपये तक है। कुछ खास पौधों की कीमत तीन सौ रुपये तक भी है। लोग शौर्य नर्सरी और ग्रीन नर्सरी में भी इन पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। पदमा रावत, अनिल बिष्ट और हन्नी राणा ने कहा कि उन्होंने अपने घर के आंगन में हर्बल पौधे लगाए हैं। बेडरूम में स्नैक प्लांट और स्पाइडर प्लांट के पौधे रखे हैं। इसके अलावा ग्रीन टी के लिए आंगन में लेमन ग्रास भी लगाया है।
-----------
पीपल और बरगद दूर कर सकते हैं ऑक्सीजन का संकट
सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलान ने बताया कि बरगद और पीपल का पेड़ भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। कोरोना काल में यही पेड़ ऑक्सीजन की कमी को दूर कर सकते हैं। उन्होंने बताया वे केदार स्मृति में वन पर समय-समय पर पौधरोपण करते हैं। वहीं दूसरों को भी पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने बताया वह खासकर पीपल, बरगद, नीम के पौधे लगाते हैं।