फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People gathered to donate blood to save the lives of others

दूसरों को जीवन बचाने के लिए करें रक्तदान- हर्षवर्धन शर्मा

Thu, 29 Oct 2020 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
People gathered to donate blood to save the lives of others
झंडा चौक में भरत मंदिर ट्रस्ट कि ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। महंत स्व. अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में उनके पुत्र महंत वत्सल शर्मा और वरुण शर्मा की ओर से भरतमंदिर झंडा चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 160 यूनिट रक्तदान किया गया। एम्स और हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट के सहयोग से लगाया गया शिविर।
विज्ञापन

शिविर में श्रीभरत मंदिर स्कूल सोसाइटी के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में भी ऋषिकेश की जनता के अंदर दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने के लिए अपार उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा ने कहा कि एक यूनिट खून चार व्यक्तियों का जीवन बचाता है। उन्होंने कहा कि एम्स और स्वामी राम हिमालयन अस्पताल में रक्त की कमी चल रही थी। इन अस्पतालों में रक्त की कमी पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। मेयर अनिता ममगाईं ने रक्तदाताओं के उत्साह की तारीफ की। रक्तदान करने के लिए 224 आए थे। 64 लोगों में हीमोग्लोबीन की कमी होने के कारण उन्होंने रक्तदान नहीं किया। 160 यूनिट रक्त एकत्रित हो पाया। शिविर में एम्स से डॉ. पनदीप कौर के नेतृत्व में 70 यूनिट और जौलीग्रांट से डॉ. मनीष रतूड़ी के नेतृत्व में 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, सुधीर कुकरेती, जयेंद्र रमोला, कृष्णा रमोला, महंत विनय सारस्वत, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल, धीरेंद्र जोशी, निखिल बड़थ्वाल, पंडित रवि शास्त्री, संजीव चौहान, सुनील रतूड़ी, अमरदेव उनियाल, पंकज रावत जगबीर पंवार, अनिल थापा, सुमित त्यागी, दीपक गुप्ता, मोहित गांधी, राजेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, विनय कुमार, राकेश पोखरियाल, गजेंद्र खारोला, दीपक, प्रताप जाटव, नीलम खुराना, दीपक भारद्वाज, पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, सुमित पंवार, डीपी रतूड़ी, कविता शाह, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed