फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pensioners organization honored 74 girl students

Pensioners organization honored 74 girl students

Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pensioners organization honored 74 girl students
ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड ऋषिकेश शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर विभिन्न स्कूलों के 74 छात्राओं को सम्मानित किया है। शाखा के अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि जिन छात्राओं ने कक्षा आठ की परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है, अब वे विभिन्न विद्यालयों की कक्षा नौ में अध्ययनरत हैं उन्हें सम्मानित किया गया है। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश की 31, हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की 20, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की 16 और पंजाब सिंह क्षेत्र इंटर कॉलेज की सात छात्राओं को सम्मानित किया। कहा संगठन की ओर से इन छात्राओं को शिक्षा के लिए उपयोगी साधन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. आरएस पुरी, डा. जीके सिंघल, युद्धवीर सिंह महर, भारती पंत, आरएस गुप्ता, एसपी संगल, राजेंद्र शंखधर, एमसी अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed