{"_id":"5dfbd4088ebc3e87fe107c95","slug":"pawan-sadan-dominated-in-udaan-2019-rishikesh-news-drn3299387120","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उड़ान-2019’ में पवन सदन का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उड़ान-2019’ में पवन सदन का रहा दबदबा
विज्ञापन
दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता पवन सदन के खिलाड़ी।
- फोटो : RISHIKESH
दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिता उड़ान-2019 का आयोजन किया गया। इसमें पवन सदन ने अपना परचम लहराते हुए चैपिंयनशिप अपने नाम की।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर विंग के छात्र और छात्राओं ने 100 मीटर, 800 मीटर, रिले रेस, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक में प्रतिभाग किया। इसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अग्नि सदन के अर्जुन ने प्रथम, जबकि बालिका वर्ग में पृथ्वी सदन की अनुष्का प्रथम रहीं। 200 मीटर की दौड़ में देवांशु और सोनम क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में गौरव राणा तथा स्वाति कलूड़ा प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में अनुभव एवं पूजा रावत क्रमश: बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे।
ऊंची कूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में नैना तथा बालक वर्ग में लकी प्रथम रहे। बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में श्याम थापा तथा बालिका वर्ग में निकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, भाला फेंक के बालक वर्ग में श्याम थापा ने 37 मीटर का भाला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में इंदु प्रथम रहीं। 400 मीटर रिले रेस के बालक वर्ग में आकाश सदन और बालिका वर्ग में पृथ्वी सदन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। उड़ान-2019 खेलकूल प्रतियोगिता के ओवरआल चैंपियन पवन सदन के छात्र- छात्राएं रहीं। पवन सदन ने कुल 422 अंक अर्जित किए। वहीं, अग्नि सदन 378 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केशव मोहन एवं प्रधानाचार्य डॉ. तनुजा पोखरियाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चेयरमैन केशव मोहन ने कहा कि प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ भाग लेना चाहिए। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी ज्योति कलूड़ा, अक्षय सिंह एवं बीरेंद्र खंडूरी, अरुण कोठारी, एनपी बडोला, बीएस नेगी, मुकेश जोशी, अजय नेगी, अंजना रतूड़ी, ज्योति नेगी, दीपक जोशी, दिव्या आदि उपस्थित रहे।