फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Patients begging for treatment

एम्स में सामान्य ओपीडी हुई बंद, मरीज हलकान

Tue, 25 Jan 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Patients begging for treatment
ऋषिकेश। तीसरी लहर के बीच कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सामान्य ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया। सुबह से उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से मरीजों का एम्स पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन एम्स के सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी मरीजों और तीमारदारों को सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद होने का हवाला देते लौटा दिया। इस दौरान लंबी दूरी तय कर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई तीमारदारों ने सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों सामने गिड़गिड़ाते हुए अपने मरीजों को दिखाने के लिए हाथ पैर भी जोड़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। आखिरकार मजबूरी में मरीजों और तीमारदारों को वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

----------
वर्जन.......
- मैं दिल का मरीज हूं। आज डाक्टरों को दिखाने का समय मिला था। डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट चेक करनी थी, लेकिन यहां आकर पता चला कि ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अब सात फरवरी का समय मिला है। अब इतनी दूर से आकर बिना इलाज वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मइ इस्तियाद, रुड़की, जिला हरिद्वार
----------
मैं कैंसर का मरीज हूं। कीमोथैरेपी कराने के लिए आया था। कीमोथैरेपी की सुविधा बंद नहीं हुई, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि डॉक्टर नहीं बैठे हैं। फिलहाल इंतजार कर रहा हूं। अगर कीमोथैरेपी नहीं होती है तो बड़ी दिक्कत हो जाएगी। अब इलाज के बीच में मैं कहां कीमोथैरेपी कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार, जिला मुज्जफरनगर, उत्तरप्रदेश
----------
मैं बेटी को दिखाने आई हूं। लकवे के अटैक के चलते उसके पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। यहां आकर पता चला कि अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बद कर दी गई हैं। स्वास्थ्यकर्मियों से इमरजेंसी में बेटी को भर्ती करने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि मरीज को भर्ती करने का निर्णय डाक्टर करेंगे। अब डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं।
-रोजिना, चांदपुर, जिला बिजनौर, जिला उत्तरप्रदेश
-----------
मेरे तीन वर्ष के बेटे को पेट की समस्या थी। गैस्ट्रोलॉजी ओपीडी में दिखाने आया था। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ने के चलते ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अब बिना इलाज कराए वापस जाना पड़ रहा है।

-अनिल कुमार, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश
------------
मेरे बेटे का एम्स में ही पेट का ऑपरेशन हुआ था। उसका एक और ऑपरेशन होना है। आज अस्पताल में जांच के बाद ऑपरेशन के समय देने के लिए बुलाया गया था। अब ऑपरेशन के लिए कुछ और समय इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है।
-अमित कुमार, धामपुर, जिला बिजनौर, उत्तरप्रदेश
-----------
एम्स के टोल फ्री नंबर पर फोन कर कराएं इलाज
टेलीमेडिसिन सेवा के टोल फ्री नंबर 1800-180-4278, दूरभाष नंबर 7454989545, 9621539863, 7302895044।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed