{"_id":"6067614f8ebc3ed82e4a3928","slug":"panic-in-corona-spread-among-people-in-tirthanagri-rishikesh-news-drn375428990","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी में लोगों में फैली कोरोना की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी में लोगों में फैली कोरोना की दहशत
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए लगी लंबी लाइन।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। महाकुंभ के शुरू होते ही तीर्थनगरी में भी लोगों में कोरोना की दहशत फैल रही है। महाकुंभ में तीर्थनगरी आ रहे श्रद्धालुओं से कोई संक्रमित न हो, इसके लिए लोगों में कोरोना की वैक्सीन लगाने की होड़ मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते 01 अप्रैल से 45 आयु वर्ग से ऊपर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के आदेश जारी हो गए हैं। आदेश जारी होते ही टिहरी जिले के मुनिकीरेती, पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला और देहरादून जिले के सरकारी अस्पताल समेत विभिन्न स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है।
शुक्रवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह से शाम तक अस्पताल परिसर में लोग कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए खड़े रहे। नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि 509 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगाई है। इसके अलावा 197 लोगों की कोविड-19 की सैंपलिंग की गई है। वहीं यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 842 कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 550 कोविड-19 की सैंपलिंग की गई। वहीं फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ.जगदीशचंद जोशी ने बताया कि उनके क्षेत्र में 509 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही दो सौ लोगों की सैपलिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 की आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन की सैंपलिंग की जा रही है।
मेयर अनिता ममगाई ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन
ऋषिकेश। नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने शुक्रवार को ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, सभी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने की वैक्सीन लगाने की मांग
- आईएसबीटी में लगाया जाए कोविड वैक्सीन कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। रोडवेज कर्मचारियों ने भी कोविड वैक्सीन लगाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जिस प्रकार बाहरी राज्यों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। उसको देखते हुए रोडवेज के चालक परिचालकों पर कोविड के टीके लगाए जाने चाहिए।
रोडवेज के एसएसआई हरेंद्र कुमार ने बताया कि डिपो से हर दिन करीब 50 बसें अलग अलग रूटों पर संचालित होती हैं। भले ही चालक परिचालक मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं, लेकिन जिस प्रकार अन्य राज्यों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए डिपो के प्रत्येक चालक, परिचालक, वर्कशॉप और कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर कोविड वैक्सीन लगनी चाहिए।