फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   overflowing drains in rain

झमाझम बारिश में ओवरफ्लो हुई नालियां, सडकें बनी स्वीमिंग पूल

Sat, 19 Jun 2021 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
overflowing drains in rain
देहरादून रोड तिराहे पर तेज बारिश के कारण सड़क पर भरा पानी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। झमाझम बारिश ने नगर निगम की बरसाती पानी की निकासी और नालियों की सफाई व्यवस्था व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां ओवरफ्लो होने से बरसाती पानी और गंदगी सड़क पर बहने लगी। कुछ ही देर में मुख्य मार्ग की सड़कें और कॉलोनियों की गलियां बरसाती पानी से लबालब भर गई। घरों से जरूरी घरों से निकले लोगों को जलभराव और गंदगी के चलते दिक्कते झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर निगम शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के दावे करता है। लेकिन शहर में जल निकासी के उचित इंतजाम न होने और नालियों पर अतिक्रमण के चलते हर बार नगर निग मे दावों की हवा निकल जाती है। शुक्रवार को झमाझम बारिश के बाद शहर के नाले और नालियां ओवरफ्लो होने लगे। देहरादून रोड पर नालियों के ओवरफ्लो होने से से पानी सड़क पर बहने लगा। कई घरों को नालियों को पानी भी सीधा सड़क पर आ रहा था। गंगानगर का बरसाती पानी आने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। देहरादून रोड तिराहे पर भी जलभराव की स्थिति रही थी। पुुरानी सब्जी के पास जीवनी माई वाली धर्मशाला के ठीक सामने नाली के सड़क पर पानी बहने लगा।
विज्ञापन

झाड़ू लगाने के बाद नालियों में डाल दी जाती मिट्टी
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर सड़क पर झाड़ू लगाने के बाद रेत- मिट्टी को नालियों में डाल दिया जाता है। ऐसा करने से भी नालियों में सिल्ट एकत्रित हो जाती है जो नालियों के ब्लॉक होने का कारण बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में तब्दील हुई चोपड़ा फार्म की चार नंबर गली
श्यामपुर। निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से चोपड़ा फार्म की चार नंबर गली में हल्की सी बारिश में गली तालाब में तब्दील हो जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गली में पानी की निकासी करने, नालियों का निर्माण करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बारिश से कई जगह सड़कें हुई जलमग्न
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक रही। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर आया। बारिश के कारण बाजारों में भी आवाजाही कम देखने को मिली।

शुक्रवार को कई घंटे बारिश रहने से सड़कों पर पानी भरा रहा। आवाजाही में सबसे अधिक दिक्कतें लच्छीवाला रेलवे पुल के नीचे रही। जहां जलभराव होने से दोपहिया वाहनों को आवाजाही में परेशानियां हुई। बारिश से कार आदि बड़े वाहन तो आसानी से निकल गए। लेकिन दोपहिया वाहन काफी देर तक रुके रहे। पानी अधिक होने से वाया भानियावाला हाईवे से होकर डोईवाला आए। बारिश रुकने के बाद पानी कम होने से आवाजाही सामान्य हुई। बारिश का प्रभाव लीची और आम की फसल पर भी पड़ा। सुबह बारिश होने के बाद दोपहर में धूप निकली। जिससे लोगों को राहत रही। बारिश से गर्मी का प्रकोप कम हो गया। इस बारिश से क्षेत्र की नदियों का जलस्तर भी नहीं बढ़ा। हालांकि बारिश को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट रहा था।

पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश होने त्रिवेणी घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर।

पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश होने त्रिवेणी घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर।- फोटो : RISHIKESH

 सिंचाई के लिए नाले का पानी रोकने लिए नाले में बनाया गया पक्का बन्दा और फाटक।

सिंचाई के लिए नाले का पानी रोकने लिए नाले में बनाया गया पक्का बन्दा और फाटक।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed