फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Outsourced personnel report submitted to Assistant Labor Commissioner

सहायक श्रमायुक्त को सौंपी आउटसोर्स कर्मियों की रिपोर्ट

Fri, 14 Feb 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Outsourced personnel report submitted to Assistant Labor Commissioner
नगर निगम में आउटसोर्स से विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के निर्धारित वेतन दरों से भुगतान न होने संबंधी मामले में श्रम विभाग कार्यालय पर सुनवाई हुई। इसमें अनुबंधकर्ता की ओर से सात से दस दिन के समय मांगा गया। मगर, वादी पक्ष की असहमति पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अनुबंधकर्ता को समय नहीं दिया। उन्होंने उक्त मामले की रिपोर्ट सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नगर निगम का पक्ष जानने के लिए पत्र देकर दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्रम कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ की ओर से की गई लिखित शिकायत पर सुनवाई के लिए अगली तारीख लगी। तारीख पर नगर निगम से वार्ता के बाद अनुबंधकर्ता को बात रखनी थी। मगर, तारीख पर मैसर्ज हिमालय इलैक्ट्रिकल्स एंड सिविल इंजिनियरिंग वर्क्स के प्रोपराइटर राजेश कंडवाल की जगह उनकी प्रतिनिधि शीतल पहुंची। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम छट्ठू के समक्ष एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पत्र के जरिए सात से दस दिन का समय मांगा गया। इस पर वादी पक्ष भारतीय मजदूर संघ की ओर से कार्यालय मंत्री राम चंद्र खंडूडी ने असहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है। लिहाजा इतना समय दिया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed