फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Opposition to taxing ashrams and monasteries

आश्रमों और मठों पर टैक्स लगाने का विरोध

Fri, 23 Aug 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Opposition to taxing ashrams and monasteries
निगम द्वारा आश्रमों पर टैक्स लगाने का विरोध करते संत - फोटो : RISHIKESH
नगर निगम क्षेत्र के आश्रमों और मठों पर टैक्स लगाने का संत समिति ने विरोध जताया है। निगम की इस वसूली को समिति के अध्यक्ष विनय सारस्वत ने अनुचित ठहराया है। विनय सारस्वत ने कहा कि इससे पूर्व कभी भी आश्रमों और मठों पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया गया। पूर्व में भी नगरपालिका यहां रही है, लेकिन आश्रमों में किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया गया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश एक धार्मिक नगरी है। यहां लोग योग, अध्यात्म व गरीब विद्यार्थी संस्कृत की शिक्षा के लिए आते हैं। विद्यार्थी वर्ग इन आश्रमों में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण और आजीविका चलाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी ऋषिकेश के आश्रमों पर कभी टैक्स नहीं लगाया गया, लेकिन इस बार नगर निगम ने टैक्स लगाने का निश्चय किया है, जोकि अनुचित है। संत समिति आश्रमों पर लगाए टैक्स का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि टैक्स लगाने की प्रक्रिया को वापस नहीं लिया जाता है, तो आगामी 24 अगस्त को संत समिति एक बैठक करेगी और मुख्यमंत्री से आश्रमों के टैक्स को बंद करने की मांग करेगी। फिर भी आश्रमों से टैक्स नहीं हटाया जाता तो निगम प्रशासन के विरुद्घ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed