फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Operation of vehicles on Badrinath-Gangotri NH stalled

बदरीनाथ और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन रहा ठप

Sun, 29 Aug 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Operation of vehicles on Badrinath-Gangotri NH stalled
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप सड़क पर आया मलबा। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बदरीनाथ और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों का संचालन ठप रहा। लोगों को श्रीनगर गढ़वाल जाने के लिए वाया हरिद्वार, कोटद्वार होकर श्रीनगर गई। वहीं कुछ छोटे वाहन गरुड़चट्टी, गैंडखाल, जाखणीखाल, ब्यासघाट होते हुए देवप्रयाग पहुंचे। कई लोग आईएसबीटी पर बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला, सिंगटाली और तोताघाटी के पास मेें पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। वहीं ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगराखाल के पास मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मार्ग पर वाहनों आवाजाही ठप है। वहीं जीएमओयू की कुछ बसें श्रीनगर गढ़वाल जाने के वाया हरिद्वार, चिड़ियापुर, कोटद्वार, सतपुली, पौड़ी होकर श्रीनगर पहुंची। श्रीनगर, देवप्रयाग और सतपुली जाने वाले छोटे वाहन गरुड़चट्टी, गैंडखाल, जाखणीखाल, अमोला, दाबड़ खंडकाडी होते ब्यासघाट से देवप्रयाग पहुंचे। वहीं कुछ लोगों ने सतपुली जाने के लिए गरुड़चट्टी, गैंडखाल, सिलोगी, गूमखाल वाले मार्ग का प्रयोग किया। टीजीएमओ की ओर से उत्तरकाशी रूट पर दो बसें वाया मसूरी होकर भेजी गई। कौडियाला ब्यासघाट मोटरमार्ग पर दिनभर देवप्रयाग, श्रीनगर और रुदप्रयाग जाने वाली टैक्सी बोलरो गई। पर्वतीय क्षेत्रों जानी वाली रोडवेज की बसों का संचालन ठप रहा। वहीं आईएसबीटी पर श्रीनगर जाने के लिए मजदूर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

तपोवन से मलेथा तक वाहनों आवागमन रहेगा प्रतिबंधित : डीएम
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला, सिंगटाली और तोताघाटी, सौड़पानी, देवप्रयाग, बगवान, मलेथा के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव की ओर से हाईवे पर तपोवन से मलेथा के बीच हाईवे को वाहनों के आवागमन के लिए आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद ही मार्ग पर भारी और हल्के वाहनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed