फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   one killed in crash, two injuried

हादसों में एक की मौत, दो घायल

Tue, 12 Apr 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Tue, 12 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
one killed in crash, two injuried
हादसा - फोटो : file photo

कोतवाली क्षेत्र में हुए विभिन्न हादसों में एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रविवार की रात गुमानीवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन में दिहाड़ी मजदूरी करने वाला श्रमिक चंद्रदेव शर्मा (37) पुत्र बहादुर शर्मा निवासी ग्राम मालपा, भूतौली, खगरिया, बिहार और हाल निवासी गुमानीवाला श्यामपुर बाईपास मार्ग पर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे 108 आपातकालीन सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 उधर, सोमवार दोपहर हरिद्वार बाईपास मार्ग पर बस की टक्कर से एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक सुशील सैनी (38) पुत्र विशम्बर निवासी मंसा देवी और एमआईटी में एमबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा आरती उनियाल (20) पुत्री मदनलाल उनियाल निवासी ढालवाला घायल हो गई। जबकि ऑटो में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने गंभीर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने के बाद बस मौके से फरार हो गई। बस पीले रंग की थी, जो संभवत: किसी स्कूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed