{"_id":"674497f8048957597e0f3fe66cdac717","slug":"one-dead-in-sewerage-treatment-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्कड़घाट स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मछली का अवैध शिकार कर रहा था। जानकारी के मुुताबिक बीते सोमवार देर रात एक व्यक्ति लक्कड़घाट, श्यामपुर क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास बने तालाब में मछली पकड़ रहा था।
विज्ञापन
तभी बेकाबू होकर वह ट्रीटमेंट प्लांट के पानी के गहरे हौज में जा गिरा। सूचना पर आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घंटों मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से बाहर निकाला। लोग अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आईडीपीएल चौकी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त रामरतन 52 पुत्र बुद्घा निवासी लेबर कालोनी, आईडीपीएल के रूप में कराई है। पुलिस ने बताया कि मृतक हाट में सब्जी बेचकर परिवार का गुजर बसर करता था। चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन