{"_id":"67ccaa992cf8d94f340c1361","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-636798-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
Sun, 09 Mar 2025 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 60 हजार की धोखाधड़ी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अतुल गैरोला निवासी नौका मोथरोवाला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अतुल ने पुलिस को बताया था कि राजबीर सिंह निवासी गूलरघाटी डोईवाला ने उनको सिंगापुर भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली। उन्होंने एक लाख 60 हजार की रकम गूगल पे और पेटीएम के माध्यम से खाते में डाली। तीन माह के भीतर एक होटल में उनकी जॉब लगवाने का आश्वासन दिया। अतुल ने बताया कि राजबीर ने जिस होटल का ऑफर लेटर भेजा था। वहां संपर्क करने पर पता चला कि होटल की ओर से ऐसा कोई ऑफर लेटर नहीं भेजा गया है। बाद में वीजा सत्यापन कॉल के लिए कहा तो किसी अन्य जगह से कॉल आई। जबकि कॉल सिंगापुर एंबेसी से आनी चाहिए थी। अब वह पैसे वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।