फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   One accused arrested with stolen scooty

चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with stolen scooty
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने लक्ष्मणझूला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास से चोरी की गई स्कूटी को करीब तीन घंटे के अंदर बरामद कर दिया। थाना पुलिस ने स्कूटी चोर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि बीते 22 अगस्त को अमरदीप वर्मा निवासी अमरदीप टेलर, निकट ज्वालापुर कोतवाली, जनपद हरिद्वार ने थाना मुनिकीरेती में तहरीर देते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास उनकी स्कूटी खड़ी थी। जब वह वापस लेने आए तो उनकी स्कूटी वहां से गायब हो गई। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। टीम ने मात्र तीन घंटे के अंदर कैलाश गेट पार्किंग के पीछे वाले रास्ते से आरोपी गौरव गुसाईं, निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी ज्योति सजवान, गली नंबर-4, इंदिरा नगर ऋषिकेश, देहरादून को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed