फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the ninth day of the organized entrepreneurship

सफलता के लिए नवाचार की भूमिका महत्वपूर्ण : तोमर

Sun, 07 Apr 2024 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
On the ninth day of the organized entrepreneurship
Iपं. ललित मोहन शर्मा परिसर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजनI
विज्ञापन




श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम के नौवें दिन स्टार्टअप की आवश्यकता पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी प्रो. अनिता तोमर ने समाज में उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करते हुए बताया कि आज किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए उद्यमिता और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है।




शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि उद्यमिता पारिस्थितिकियों में समावेश और विविधता को प्रोत्साहित करता है। व्यावसायिक परिवर्तन में उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शैक्षणिक और कॉरपोरेट क्षेत्र के अनुभवी डॉ. दीपक कौशल ने सामाजिक मीडिया के प्रभाव और आपूर्ति श्रृंखला जैसे मुद्दों पर चर्चा की। कहा इनका योगदान उद्यमिता में जागरूकता और ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उद्यमी बीना जखमोला ने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर अनुभव साझा किया। उन्होंने उद्यमियों को नई दिशा में सोचने और क्रियान्वयन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यशाला में मार्केटिंग प्रबंधन, सेवा विपणन और रणनीतिक प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed