फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the first day of Mahakumbh, there was no glow in the pilgrimage

महाकुंभ के पहले दिन तीर्थनगरी में नहीं दिखी रौनक

Fri, 02 Apr 2021 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Mahakumbh, there was no glow in the pilgrimage
त्रिवेणी घाट में मटमैला जल आने से खाली दिखा घाट। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। 01 अप्रैल से महाकुंभ का आगाज हो गया है। महाकुंभ के पहले दिन तीर्थनगरी के गंगा घाटों और तटों पर रौनक नहीं दिखी। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, त्रिवेणीघाट समेत विभिन्न घाटों पर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की गतिविधियां सामान्य रहीं। बल्कि बीते दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही।
विज्ञापन

महाकुंभ पर्व 12 वर्षों में एक बार मनाया जाता है। महाकुंभ पर्व का संत, महात्माओं और श्रद्धालुओं को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। 01 अप्रैल से महाकुंभ का आगाज हो गया है। कोविड-19 दृष्टिगत तीर्थनगरी में पहले दिन श्रद्धालुओं में कम उत्साह देखने को मिला। सुबह से लेकर शाम तक गिने चुने लोगों ने ही गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टिगत तीर्थनगरी में जगह-जगह पुलिस जवान और होमगार्ड जवानों की तैनाती रही।
विज्ञापन

गंगा तट पर लगी जेसीबी मशीन
ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट में अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से व्यवस्थायें चाकचौबंद नजर नहीं आ रहे हैं। गंगा की जलधारा को त्रिवेणीघाट तक लाने के लिए घाट पर जेसीबी मशीन कार्य कर रही है। मशीन के कारण गंगा आरती तक पहुंच रही जलधारा मटमैला हो रहा है। जिसके कारण मुख्यघाट पर तीर्थयात्री गंगा के जल में आचमन और डुबकी लगाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कैंप भी बंद
ऋषिकेश। महाकुंभ में तीर्थयात्रियों के लिए आईएसबीटी परिसर और त्रिवेणीघाट पर स्वास्थ्य कैंप बने हुए हैं। लेकिन पहले दिन दोनों जगह स्वास्थ्य कैंप बंद नजर आया। इन कैंपों में स्वास्थ्य संबंधी कोई गतिविधियां नहीं दिखाई दी।

पौड़ी एसएसपी ने किया घाटों का दौरा
ऋषिकेश। कुंभ कार्यों के मद्देनजर सुपर जोनल अधिकारी कुंभ/एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने बृहस्पतिवार दोपहर तीर्थनगरी के विभिन्न घाटों, चौक चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को पार्किंग, रूट डायवर्जन, भीड़ बढ़ने पर सामने आने वाली दिक्कतों को देखते हुए कई दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कुंभ में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस को अपने स्तर पर हर प्रकार से तैयार रहना होगा। इस दौरान कुंभ मेला थाना निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह आदि मौके पर मौजूद रहे।

त्रिवेणी घाट में मटमैला पानी आने के बाद नाव घाट में स्नान करते श्रद्धालु।

त्रिवेणी घाट में मटमैला पानी आने के बाद नाव घाट में स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed