फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Officials took stock before road construction

सड़क निर्माण से पूर्व अधिकारियों ने लिया जायजा

Mon, 12 Oct 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Officials took stock before road construction
श्यामपुर खदरी स्थित निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ग्रामसभा खदरी खड़क माफ में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान को जाने वाली क्षतिग्रस्त श्यामपुर- खदरी मार्ग के निर्माण से पूर्व अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अपर सहायक अभियंता लक्ष्मीकान्त गुप्ता ने संबंधित ठेकेदार को सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा पुस्ते के निर्माण करने को कहा। इससे पूर्व जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी से इस संबंध में फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि संस्थान से पहले गैस गोदाम के समीप रोड का पुस्ता सड़क के खस्ताहाल होने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा है। ऐसे में बिना पुस्ता बनाए सड़क निर्माण करना दृस्टिसंगत नहीं है। इस मौके पर सुरेन्द्र ठाकुर,अमित कुमार, मेट सोहन सिंह पयाल, सन्दीप सिंह,अरुण कुमार,दीपक ध्यानी,अशोक गुप्ता, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed