फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Number of Kanwariyas at Neelkanth has decreased.

Rishikesh News: पंचक शुरू होते ही नीलकंठ में कांवड़ियों की संख्या घटी

Sat, 01 Aug 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 01 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Number of Kanwariyas at Neelkanth has decreased.
पंचक शुरू होते ही तीर्थनगरी नीलकंठ मंदिर में पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को जलाभिषेक के लिए सवा लाख से अधिक कांवड़ यात्री पहुंचे थे, वहीं शुक्रवार को श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक अवधि में कई यात्राओं और शुभ कार्यों को टालने की परंपरा है। इसी मान्यता के चलते बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को नीलकंठ पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या में कमी आई। स्थानीय व्यापारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पंचक समाप्त होने तक अगले कुछ दिनों तक भीड़ कम रहने की संभावना है। पंचक समाप्त होने के बाद कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार बैरियर, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed