फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   NSUI hoisted the flag on the post of president

Rishikesh News: अध्यक्ष पद पर एनएसयूूआई ने लहराया परचम

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
NSUI hoisted the flag on the post of president
पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के छात्रसंघ चुुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूूआई की प्रत्याशी साक्षी तिवारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एबीवीपी के ऋतिक पाठक को 126 वोट से हरा दिया। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर वंदे मातरम ग्रुप के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एबीवीपी के आकाश उनियाल को 587 वोट से हरा दिया।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में 2977 मतदाताओं में से 1902 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। महाविद्यालय में केवल अध्यक्ष और यूआर पद पर चुनाव हुआ। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। दोपहर दो बजे बाद से महाविद्यालय में मतगणना शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की साक्षी तिवारी 1007 वोट मिले। जबकि एबीवीपी के ऋतिक पाठक को 881 वोट मिले। यूआर पद पर वंदे मातरम ग्रुप के अभय वर्मा को 1244 और एबीवीपी के आकाश उनियाल को 657 वोट मिले। इससे पहले उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के केशव पोरवाल, सचिव पद पर वंदे मातरम ग्रुप के अमन पांडेय, सहसचिव पद पर वंदे मातरम ग्रुप सुष्मिता जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की सिमरन अरोड़ा निर्विरोध चुने गए हैं। सभी विजयी प्रत्याशियों को महाविद्यालय परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed