फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Notice to 86 shops and establishments

86 दुकानों और प्रतिष्ठानों को नोटिस

Fri, 15 Nov 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to 86 shops and establishments
अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चस्पा करते नेशनल हाईवे के कर्मचारी। - फोटो : RISHIKESH
चंद्रभागा पुल से कोयल घाटी मार्ग पर अतिक्रमण की जद में आए दुकानों और प्रतिष्ठानों को नेशनल हाईवे विभाग ने एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। हफ्ते भर बाद यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बृहस्पतिवार को विभाग ने अतिक्रमण की जद में आए 86 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। विदित है कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार बीते दिनों एनएच विभाग ने लोक निर्माण विभाग के वर्ष 1948 और राजस्व के वर्ष 1937 के नक्शे के अनुसार चंद्रभागा पुल से कोयल घाटी तक पसरे अतिक्रमण को चिह्नित किया था।
विज्ञापन

एनएच विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को अतिक्रमण की जद में आए सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण की गई भूमि को खाली कर दिया जाए या उक्त भूमि से संबंधित अभिलेखों को साक्ष्यों सहित अपना दावा कार्यालय मेें प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की जद में आई दुकानों और प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने यदि निर्धारित समय के अंतर्गत नोटिस का पालन नहीं किया तो चिह्नित अतिक्रमण पर तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ध्वस्तीकरण व्यय भी दुकानों और प्रतिष्ठानों के मालिकों से भू-राजस्व की बकाया राशि के रूप में वसूला जाएगा। इस दौरान एनएच विभाग के जेई छत्रपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed