{"_id":"e3b234a7ac68493cddb2a7edeeee1e3a","slug":"no-docter-in-sps-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं लौटे डॉक्टर साहब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नहीं लौटे डॉक्टर साहब
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 18 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी के लिए आवेदन और एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सूचना दिए बगैर कक्ष में ताला लगाकर गायब हुए दंत चिकित्सक तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे। लिहाजा मरीजों को घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
फौरी राहत की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए डेंटल हाइजिनिस्ट की मदद से मरीजों का उपचार शुरू करा दिया है।
इस दौरान राजकीय चिकित्सालय में डेंटल हाइजिनिस्ट ने मरीजों का उपचार किया। सीएमएस अशोक कुमार गैरोला ने कहा कि चिकित्सक कहां गए और क्यों गए, यह उनका व्यक्तिगत मामला हो सकता है। जब वह काम पर लौटेंगे, तो इस बारे में उनसे पूछताछ कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिना अवकाश लिए और मौखिक सूचना दिए तीन दिन से जिम्मेदार चिकित्सक का अपने कक्ष में ताला जड़कर गायब हो जाना और रोजाना सैकड़ाें रोगियों के परेशान होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन का चिकित्सक के प्रति लचर रवैया किसी के समझ में नहीं आ रहा। लोग इसे अस्पताल प्रशासन की नाकामयाबी करार दे रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बिना बताए नदारद चिकित्सक के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं किया जाना अस्पताल प्रशासन की भी लापरवाही को उजागर करता है।