फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   New toilets are getting ready, government should take care of old ones too

नए शौचालय हो रहे तैयार, पुरानों की भी सुध ले लो सरकार

Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
New toilets are getting ready, government should take care of old ones too
01 आईएसबीटी रोड पर बने बॉयो शौचालय बने बदहाल। - फोटो : RISHIKESH
शहर में नगर निगम की ओर से शौचालयों के निर्माण के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कई शौचालयों का काम आधा अधूरा छोड़ा जा रहा है। जो शौचालय पुराने हो रहे हैं, उनकी सफाई और रखरखाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ऋषिकेश को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश में प्रथम रैंक और आल इंडिया लेबल पर 36वीं रैंक मिली। लेकिन शहर में शौचालयों की जो स्थिति है उसे देखकर नहीं कहा जा सकता है, प्रदेश में स्वच्छता रैंक प्रथम आई होगी। पुष्कर मंदिर वार्ड(चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी) में दो बायो शौचालयों का निर्माण किया गया, लेकिन इन शौचालयों की सफाई नहीं की जा रही है। यहां पानी की टंकी लगी है, पानी के पाइप टूटे है, शौचालय की सीट काली पड़ी है। कूड़ा और अन्य गंदगी वहां फेंकी गई है। इससे चंद कदमों की दूरी पर दूसरा शौचालय है, इसकी भी कभी सफाई नहीं होती, सीट के आसपास गंदगी बिखरी होने के बाद, निगम प्रशासन ने सफाई करवाने के बजाय तीन दिन पहले इस शौचालय पर ताला लगवा दिया। आईएसबीटी में रतूड़ी कैंटीन के पास करीब छह माह पहले लाखों रुपये की लागत से एक शौचालय बनाया गया, शौचालय निर्माण के वक्त टंकी, पेयजल लाइन, टोंटी लगाई गई, लेकिन यहां शौचालय का सीवर लाइन से कनेक्शन नहीं किया गया। अब यह शौचालय बेकार हो गया। टोंटी और पेयजल टंकी के ढंक्कन चोरी हो गए हैं। लाखों का बजट खर्च करने के बाद इस शौचालय का लाभ आईएसबीटी में यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम किस प्रकार बजट को ठिकाने लगाता है, इसकी बानगी मंगलवार को कुम्हाराबाड़ा में देखने को मिली। करीब शाम को तीन बजे नगर निगम की ओर से अधिकृत एक एजेंसी की ओर से बंद पड़े बायो शौचालय के बाहर स्वच्छ भारत अभियान का स्लोगन लिखा जा रहा था। पूछने पर स्लोगन लिख रहे पेंटर कहा कि उनकों पूरे शहर में शौचालयों के बाहर स्लोगन लिखने का ठेका दे रखा है। चाहे बंद हो या चालू।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसबीटी रोड पर कुम्हारबाड़ा में बने बॉयो शौचालयों की सफाई और मरम्मत करने की मांग को लेकर लिखित और मौखिक रुप से अधिकारियों कई बार सूचना दी गई। लेकिन शौचालयों की दशा नहीं सुधरी। जिस प्रकार आईएसबीटी में शौचालय का आधा अधूरा निर्माण किया गया, वह बजट का खुलेआम दुरुपयोग है।

- देवेंद्र प्रजापति, पार्षद पुष्कर मंदिर मार्ग
आईएसबीटी में बने शौचालय के सीवर कनेक्शन करने के लिए कार्यदायी संस्था को कहा गया है, जल्द ही आईएसबीटी रोड पर बने शौचालयों की मरम्मत की जाएगी।
- विनोद जोशी, अधिशासी अभियंता, नगर निगम ऋषिकेश
मुनीश रियाल
- नगर निगम शहर में नए शौचालयों का निर्माण करा रहा है। लेकिन पुराने शौचालयों की सफाई और रखरखाव को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। यात्रियों और आम लोगों की सुविधाओं के लिए बनाए गए अधिकांश शौचालय बदहाल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed