फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   new ambulance to hospital

मरीजों को लाने ले जाने में होगी सहूलियत

Fri, 19 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 19 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
new ambulance to hospital

गंभीर मरीज को अब सरकारी अस्पताल लाने और हायर सेंटर ले जाने में प्राइवेट एंबुलेंस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने अस्पताल को एक नई वातानुकूलित एंबुलेंस दी है। अस्पताल में पहले दो साधारण एंबुलेंस उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में आयोजित एक सादे समारोह में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ने नई वातानुकूलित एंबुलेंस का उद्घाटन कर अस्पताल प्रशासन के सुपुर्द कर दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी स्थित सरकारी अस्पताल पर टिहरी और पौड़ी के आसपास के इलाके भी निर्भर हैं।
विज्ञापन


अब इन इलाकों से मरीजों को लाने और ले जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार गैरोला से नई वातानुकूलित एंबुलेंस का संचालन 108 की तरह करने को निर्देशित किया। ताकि जरूरतमंद को तत्काल एंबुलेंस का लाभ मिल सके। इस मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, कुसुम कंडवाल, गोविंद अग्रवाल, इंद्र कुमार गोदवानी, संदीप शास्त्री, संजय शास्त्री, अनीता ममगाईं, डॉ. हरीश द्विवेदी, डॉ. संतोष पंत, डॉ. रोहित उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 व्हील चेयर और 10 स्ट्रेचर मिले
सरकारी अस्पताल में गंभीर मरीजों को वार्ड में शिफ्ट करने और वहां से लाने के लिए अब व्हील चेयर और स्ट्रेचर की भी कमी नहीं होगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऋषिकेश शाखा ने अस्पताल को 10 व्हील चेयर और 10 स्ट्रेचर उपलब्ध कराए हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक व्हील चेयर और स्ट्रेचर की कमी के चलते मरीजों को इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट करने में दिक्कत होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed