फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   National Games: Players showed strength in beach handball

नेशनल गेम्स : बीच हैंडबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 29 Jan 2025 12:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 29 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
National Games: Players showed strength in beach handball
38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत शिवपुरी (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग राज्यों के टीमों के मध्य आठ मुकाबले हुए। पश्चिम बंगाल, असम, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, हरियाणा, राजस्थान और एसएससीबी की टीमें अपने-अपने मैचों में विजयी रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला गोवा और पश्चिम बंगाल की महिला वर्ग की टीम के मध्य हुआ। इस मुकाबले में पश्चिम बंगाल के टीम विजेता रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन पश्चिम बंगाल की अनीशा परवीन किया। दूसरा मुकाबला उत्तराखंड और असम की महिला वर्ग की टीम के मध्य हुआ। इस मुकाबले में असम की टीम विजेता रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन असम की तारली ने किया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में गोवा और आंध्र प्रदेश के मध्य हुआ। मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम विजेता रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन आंध्र प्रदेश के एसके अमीर ने किया। चौथा मुकाबला पुरुष वर्ग में झारखंड और उत्तराखंड के मध्य हुआ। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के नाम रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन उत्तराखंड के दिनेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवां मुकाबला महिला वर्ग में केरल और छत्तीसगढ़ के मध्य हुआ। यह प्रतियोगिता केरल के नाम रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन केरल की अल्फांजा बीजू ने किया। छठवां मुकाबला महिला वर्ग में हरियाणा और महाराष्ट्र के मध्य हुआ, जिसमें हरियाणा की जीत हुई। हरियाणा की प्राची ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सातवां मुकाबला उत्तर प्रदेश और राजस्थान की पुरुष वर्ग की टीम के मध्य हुआ। राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। टीम में सबसे अच्छा प्रदर्शन राजस्थान के विक्रम ने किया। दिन का अंतिम और आठवां मुकाबला पुरुष वर्ग में एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) और तेलंगाना के मध्य हुआ। यह मुकाबला एसएससीबी ने जीता। सबसे अच्छा प्रदर्शन एसएससीबी के दीपक अहलावत ने किया। इस अवसर पर सुनील भारद्वाज, अर्जुन प्रसाद, हितिक, शहजाद, विश्वनाथ राजपूत, सनत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed