फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nagar Panchayat Imposes 75,000 Fine for Dumping Waste in Forest Area

Rishikesh News: वन क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर नगर पंचायत ने 75 हजार जुर्माना लगाया

Wed, 07 Oct 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Imposes 75,000 Fine for Dumping Waste in Forest Area
ढालवाला। तपोवन तिराहे से खारा स्रोत जाने वाले मार्ग पर स्थित वन क्षेत्र में अवैध रूप से कूड़ा डंप करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत तपोवन ने कड़ा रुख अपनाया है। होटल स्वामियों और स्थानीय दुकानदारों की ओर से रोजाना रात के अंधेरे में वन क्षेत्र में कूड़ा फेंका जा रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत तपोवन ने विशेष कर्मचारी तैनात कर रात्रिकालीन गश्त शुरू की। गश्त के दौरान टीम ने रात में चोरी-छिपे कूड़ा डालते हुए लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों का चालान काटा, जिससे कुल 75,000 की जुर्माना राशि वसूल की गई। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अंजलि रावत कि पर्यावरण और वन क्षेत्र की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खुले में गंदगी और कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed