{"_id":"63695d9521c74d56382867c8","slug":"municipality-itself-will-pick-up-door-to-door-garbage-rishikesh-news-drn427545451","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका खुद उठाएगी डोर-टू-डोर कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका खुद उठाएगी डोर-टू-डोर कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान गठित अनुश्रवण समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में नगर पालिका ने खुद कूड़ा उठान की व्यवस्था को संभालने का जिम्मा लिया। बैठक में अधिकृत कंपनी जीरो वेस्ट की सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
अनुश्रवण समिति की बैठक के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श के बाद कूड़ा उठाने वाली अधिकृत कंपनी जीरो वेस्ट की सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम नगर पालिका खुद देखेगी। कूड़ा उठान में लगे वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा और साथ ही नंबरिंग भी की जाएगी। जन शिकायतों के सुझाव और समस्या के लिए वाहन में पुस्तिका रखी जाएगी। इसके अलावा एक व्हाटसएप नंबर भी जारी किया जाएगा।
कूड़ा उठान के लिए निर्धारित शुल्क की राशि वाहन पर अंकित की जाएगी। बताया कि घरों में विवाह आदि अन्य समारोह के दौरान एकत्र होने वाले कूड़े का उठान स्पेशल वाहन से किया जाएगा। जिस पर शुल्क लिया जाएगा। इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पालिका क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर व्यवस्था को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
सफाई निरीक्षक सचिन रावत को वार्ड दो से 10 तक और परमीत कुमार को वार्ड एक के अलावा 11 से 20 वार्ड की जिम्मेदारी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि नगर को सुंदर बनाने के लिए कूड़ा उठान के लिए प्रभावी व्यवस्था को बनाया गया है। उन्होंने नागरिकों से शहर को सुंदर बनाए रखने में सहयोग देने का अनुरोध किया है। बैठक में सभासद मनीष धीमान, बलविंदर सिंह, हिमांशु राणा, संगीता डोभाल, राजेश भट्ट, गौरव मल्होत्रा, अब्दुल कादिर, सुनीता सैनी आदि थे।