फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mr Himalaya will get a reward of Rs 51 thousand

Rishikesh News: मिस्टर हिमालय को मिलेगा 51 हजार रुपये का इनाम

Fri, 14 Feb 2025 01:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 14 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mr Himalaya will get a reward of Rs 51 thousand
15 और 16 फरवरी को श्री भरत मंदिर के परशुराम हॉल में दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग पावरलिफ्टिंग आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विभिन्न जिले और राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब आईएसबीटी में एक पत्रकारवार्ता आयोजित की। संरक्षक शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि एसोसिएशन आठवीं बार यह प्रतियोगिता आयोजित कराने जा रहा है। प्रतियोगिता में पुरुष के साथ महिलाओं को भी मौका दिया गया है। संरक्षक सुधीर राय और महामंत्री विवेक तिवारी ने बताया कि मिस्टर हिमालय का इनाम जीतने वाले बॉडी बिल्डर को 51 हजार रुपये, बॉडी बिल्डर मिस्टर ऋषिकेश को 15 हजार रुपये का नकद इनाम मिलेगा। वहीं, मिस वूमेन का खिताब जीतने वाली महिला बॉडी बिल्डर को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र रमोला, कपिल शर्मा, प्रवीण सजवान, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रवि नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed