फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mountains painted in saffron Manikut

केसरिया रंग में रंगा मणिकूट पर्वत

Sun, 24 Jul 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 24 Jul 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Mountains painted in saffron Manikut
कांवड़ यात्रा - फोटो : filephoto

इक्की, दुक्की पान की जय भोले भगवान की..., उद्घोष के साथ शनिवार को करीब एक लाख 70 हजार शिवभक्तों ने प्राचीन शिवालय नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक किया। शनिवार को पंचक के दूसरे दिन भी शिवभक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। देरशाम तक मंदिर में जल चढ़ाने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। श्रावणमास कांवड़यात्रा में पांचवे दिन अब तक साढ़े चार लाख से अधिक शिवभक्त महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।

विज्ञापन


शनिवार को तीर्थनगरी में शिवभक्तों ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई और गंगाजली भरकर बम,बम भोले, हर हर महादेव जयकारों के साथ प्राचीन शिवालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान मणिकूट घाटी सुबह से देरशाम तक केसरिया रंग में रंगी रही।
विज्ञापन


नीलकंठ में बह्ममूर्हुत से शुरु हुआ दर्शन और जलाभिषेक का क्रम देरशाम सांध्यकालीन आरती के बाद भी जारी रहा। मंदिर समिति के अनुसार सुबह से हो रही बारिश के बाद भी शिवभक्तों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आयी। शिवालय में जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर से नीलकंठ पैदल मार्ग पर करीब एक किमी की दूरी तक शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही।  वहीं मंदिर परिसर में लाखों तादाद में उमड़ने वाले शिवभक्तों के लिए पौड़ी प्रशासन और नीलकंठ मंदिर समिति द्वारा समुचित व्यवस्थायें जुटाई गई हैं। जिनका शिवभक्त भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed