{"_id":"60abfa0e8ebc3e7b265bfcf3","slug":"mother-daughter-death-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-drn379632271","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
डोईवाला। बद्रीश विहार मियांवाला क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी का एक कमरे के पंखे से लटका शव मिलने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डोईवाला कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंखे से लटके शवों को नीचे उतारकर उसका पंचनामा भर, शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, लेकिन सुसाइड नोट में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि हर्रावाला चौकी अंतर्गत सोमवार को दोपहर दो बजे मियांवाला बद्रीश विहार क्षेत्र में पुलिस को बाला देवी (47) पत्नी महेश पासवान और उनकी पुत्री सलोनी (17) की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो कमरे के अंदर चुन्नी के सहारे पंखे से दो शव लटक रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि मृतक का पति महेश राजमिस्त्री का काम करता है। वह दिन में खाना खाने के लिए घर पर आया था। कमरा बंद पाकर खिड़की से देखा तो पंखे से मां-बेटी लटके हुए थे। पूछताछ पर पता चला कि महिला कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। सुुसाइड नोट में भी कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल रहा है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
------------
नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। मियांवाला क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली के एसएसआई महावीर रावत ने बताया कि मियांवाला में क्षेत्र बीते रविवार देर रात करीब ढाई बजे अमित कुमार, निवासी मियांवाला एक नाबालिग के घर में घुस गया। इस दौरान वह नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।