Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   More than 60 thousand ballot papers will be printed from

Rishikesh News: 60 हजार से अधिक बैलेट पेपर दिल्ली से छपकर आएंगे

Wed, 08 Jan 2025 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
More than 60 thousand ballot papers will be printed from
निकाय चुनावों के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए बैलेट पेपर छपवाने का काम शुरू हो गया है। बैलेट पेपर दिल्ली से छपकर आएंगे।
विज्ञापन

डोईवाला नगर पालिका चुनाव के लिए बैलेट पेपर छपने के लिए चले गए है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच और पालिका के विभिन्न 20 वार्डों के लिए 85 उम्मीदवार मैदान में है। सर्वाधिक उम्मीदवार वार्ड 16 में है। इस वार्ड में नौ उम्मीदवार है। जबकि वार्ड 15 में सात उम्मीदवार है। जिससे बड़ा बैलेट पेपर तैयार होगा। इसी तरह से वार्ड छह और नौ में दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने होने पर छोटा बैलेट पेपर मिलेगा। अध्यक्ष पद के लिए हरे रंग का बैलेट पेपर और सदस्य पद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर मतदाताओं को मिलेगा। निर्वाचन अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि डोईवाला नगर पालिका में 60426 मतदाता पंजीकृत है।
विज्ञापन

--

अब सूची में अब नहीं जुड़ सकेंगे मतदाता

नगर पालिका की मतदाता सूची में अब मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया के बाद अपडेट मतदाता सूची उम्मीदवारों को नगर पालिका से उपलब्ध कराई जा रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि नई मतदाता सूची नगर पालिका से ली जा सकती है। बताया कि नामांकन के बाद सूची में नया मतदाता नहीं जुड़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं को मिलेगी सहूलियत
लोकसभा चुनाव की तर्ज पर बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहूलियत दी जाएगी। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से निकाय चुनावों के लिए घर से ही मतदान कराने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बताया कि बुजुर्गों और बीमार मतदाताओं को मतदान कराने के लिए सहूलियत दी जाएगी। बताया कि प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित कर मतदान कराने में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed