परमार्थ निकेतन स्वामी शुकदेवानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में 11 दिवसीय नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने आंखों में मोतियाबिंद का परीक्षण कराया।
बृहस्पतिवार को परमार्थ स्थित अस्पताल में आयोजित शिविर का शुभारंभ परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वतीे, साध्वी भगवती सरस्वती, आस्ट्रेलिया की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा राय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा राय ने शिविर में आए लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। डॉ. रवि कौशल ने बताया की चिकित्सालय की ओर से बीते कई वर्षों से लगातार मोतियाबिंद, नजर, त्वचा, दंत, महिलाओं की चिकित्सा, हड्डी रोगों से संबंधित चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा रहा है। इस अवसर पर डॉ. विवेक जैन, डॉ. आइरिना कनास्कर, डॉ. लीलाई, डॉ. मिलिंद भिडे, डॉ. बिन्नी संधू, डॉ. सीमा अरोड़ा, डॉ. मीना लक्ष्मीपति, डॉ. ग्रेग नताले आदि मौजूद रहे।