{"_id":"6af5c8effd2288da35088cfc","slug":"mop-up-round-for-vacant-bams-seats-to-begin-on-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148789-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बीएएमएस में खाली सीटों के लिए 17 नवंबर से मॉपअप राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बीएएमएस में खाली सीटों के लिए 17 नवंबर से मॉपअप राउंड
Thu, 12 Nov 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने द्वितीय चरण के बाद रिक्त सीटों पर 17 से 20 नवंबर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
- 21 को जारी होगी मेरिट, 23 और 24 नवंबर को होगी भौतिक काउंसिलिंग
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने बीएएमएस पाठ्यक्रम में रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए मॉपअप राउंड काउंसिलिंग का नया और संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर और इससे संबद्ध आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के बाद खाली बची सीटों पर प्रवेश के लिए 17 नवंबर से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 20 नवंबर तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ ही शुल्क जमा कर सकेंगे। 21 नवंबर को रात 11:30 बजे तक मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 23 नवंबर को आरक्षित श्रेणी और 24 नवंबर को अनारक्षित (राज्य कोटा व अखिल भारतीय कोटा) अभ्यर्थियों की भौतिक काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। सीटों का आवंटन विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग बोर्ड की ओर से किया जाएगा और 25 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चूंकि द्वितीय चरण में आवंटित सीटों पर अभी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, इसलिए रिक्त सीटों की अंतिम संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
परिणाम में संशोधन के चलते आयुर्वेद पीजी की काउंसिलिंग स्थगित
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा - 2026 के आयुर्वेद विषय के परिणाम में संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयुर्वेद पीजी (एमडी/एमएस) की प्रथम चरण की काउंसिलिंग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पहले यह काउंसिलिंग 21 नवंबर से शुरू होनी थी और प्रवेश की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित थी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से पांच नवंबर को पारित आदेश के अनुपालन में, राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग ने 11 नवंबर को निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत परिणाम रोके जाने के कारण प्रथम चरण की काउंसिलिंग स्थगित की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संशोधित काउंसिलिंग कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।