{"_id":"6aa3141a85d06d18e406f03a","slug":"mid-day-meal-being-cooked-in-the-shadow-of-a-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1063317-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: खस्ताहाल रसोईघर के साए में पक रहा मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: खस्ताहाल रसोईघर के साए में पक रहा मिड-डे मील
Fri, 11 Sep 2026 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड बनखंडी स्थित हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज का जर्जर रसोईघर किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। हालांकि विद्यालय का मुख्य शिक्षण भवन पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन बालिकाओं के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले किचन की खस्ताहाल हालत चिंता का कारण बनी हुई है।
विद्यालय परिसर के कोने में स्थित इस रसोईघर की दीवारें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कई जगहों से जंग लगा सरिया साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के दिनों में तो स्थिति बेहद नाजुक हो जाती है। जब भी मूसलाधार बारिश होती है, रसोईघर की जर्जर दीवार से लगातार पानी का रिसाव होने लगता है, ऐसे असुरक्षित वातावरण में रसोई कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर बालिकाओं के लिए भोजन तैयार करना पड़ता है। स्थानीय अभिभावकों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि जब रसोइया चूल्हे के पास काम कर रही होती हैं तो ऐसे में न केवल वहां काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, वहीं दोपहर के समय मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान छात्राओं की बड़ी संख्या इस रसोईघर के आसपास एकत्र होती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिला शिक्षा अधिकारी को पूर्व में भी पत्र भेजकर इस स्थिति से अवगत कराया जा चुका है।-- संध्या गुप्ता,प्रधानाचार्य,हरिश्चंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय परिसर के कोने में स्थित इस रसोईघर की दीवारें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कई जगहों से जंग लगा सरिया साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के दिनों में तो स्थिति बेहद नाजुक हो जाती है। जब भी मूसलाधार बारिश होती है, रसोईघर की जर्जर दीवार से लगातार पानी का रिसाव होने लगता है, ऐसे असुरक्षित वातावरण में रसोई कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर बालिकाओं के लिए भोजन तैयार करना पड़ता है। स्थानीय अभिभावकों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि जब रसोइया चूल्हे के पास काम कर रही होती हैं तो ऐसे में न केवल वहां काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, वहीं दोपहर के समय मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान छात्राओं की बड़ी संख्या इस रसोईघर के आसपास एकत्र होती है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी को पूर्व में भी पत्र भेजकर इस स्थिति से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन