फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Meditation is the basis of living an ideal life: Dr. Joshi

ध्यान आदर्श जीवन जीने का आधार : डॉ. जोशी

Wed, 18 Mar 2026 06:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 18 Mar 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
Meditation is the basis of living an ideal life: Dr. Joshi
गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट मुनि की रेती में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन योग जिज्ञासुओं ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। योग जिज्ञासुओं ने चौरासी कुटिया आश्रम में हेरिटेज वॉक किया। सांध्यकालीन सत्र में भजन सम्राट अनूप जलोटा और जागर गायिका बसंती बिष्ट ने अपने सुरों का जादू बिखेरा।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रात:कालीन सत्र में दून योगपीठ देहरादून के संस्थापक योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी ने योग जिज्ञासुओं को ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि उपभोक्तावाद और बाजारवाद के इस युग में मनुष्य कमाना तो सीख गया है, लेकिन जीवन जीना भूलते जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं। ध्यान आदर्श जीवन जीने का आधार है। हमेशा चेतन अवस्था में रहने का नाम ही ध्यान है।
विज्ञापन




हिमालयन सिद्धा अक्षर की ओर से योग जिज्ञासुओं को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। डॉ. सुरेंद्र रयाल ने योग जिज्ञासुओं को अल्टरनेटिव थेरेपी की जानकारी दी। योगाचार्य कपिल सांघवी ने योग जिज्ञासुओं को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. उर्मिला पांडेय ने कॉस्मिक हीलिंग, ऊषा माता ने अयंगर योगा, स्वामी बोधी वर्तमान ने ओशो ध्यान, योगी डॉ. महेश ने योगा डेमोशट्रे्शन, लक्ष्मीनारायण जोशी ने स्वास्थ्य जीवन शैली पर जानकारी दी। अभिषेक गोस्वामी महाराज ने योग पर सत्र आयोजित किया।



महोत्सव में जागर सम्राट और पद्मश्री बसंती बिष्ट ने पारंपरिक जागर की प्रस्तुति देकर योग जिज्ञासुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांध्यकालीन सत्र में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने भजनों की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुति देकर योग जिज्ञासुओं का जमकर मनोरंजन किया। भजन सम्राट ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो... समेत विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर योग जिज्ञासुओं को प्रभु भक्ति में लीन कर दिया।


---



योग जिज्ञासुओं ने किया हेरिटेज वॉक
योग जिज्ञासुओं ने योग के साथ ही हेरिटेज वॉक का आनंद लिया। जीएमवीएन के एमडी प्रतीक जैन के नेतृत्व में करीब 35 से 40 योग जिज्ञासुओं ने जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट से लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया का हेरिटेज वॉक किया। इस दौरान योग जिज्ञासुओं ने कुटिया परिसर में ध्यान समेत विभिन्न यौगिक मुद्राओं का अभ्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed