फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Medical store operator misbehaved with the customer

ग्राहक से अभद्रता पर संचालक को लगाई फटकार

Sun, 31 Oct 2021 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator misbehaved with the customer
एम्स के समीप एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करती ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ग्राहक को दवा न देने और अभद्रता की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने एम्स रोड स्थित मेडिकल स्टोर संचालक को करारी फटकार लगाई। ड्रग इंस्पेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज में आरोप की पुष्टि होने पर मेडिकल स्टोर संचालक को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ग्राहक को दवा देने से मना करने और अभद्रता की शिकायत की जांच के लिए ऋषिकेश पहुंची। यहां ड्रग्स इंस्पेक्टर ने एम्स रोड स्थित सांई मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, दवाओं की खरीद और ब्रिकी रजिस्टर, स्टॉक, एक्सपायरी और दवाओं के भंडारण की जांच। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालक से कहा कि एक मरीज के तीमारदार ने उसपर दवा न देने और अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ग्राहक पर सभी दवाएं मेडिकल स्टोर से ही खरीदने का दबाव भी बनाया गया, जो नियम विरुद्ध है। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी सफाई देते हुए सभी आरोपी को सिरे से नकार दिया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि मेडिकल स्टोर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो नियमानुसार मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed